अदालत का फैसला: दहेज लोभी पति को एक माह की जेल, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का आदेश

आगरा। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में सत्र न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए अधीनस्थ न्यायालय का पुराना आदेश पलट दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे 25) माननीय मदन मोहन की अदालत ने आरोपी पति को पत्नी के उत्पीड़न का दोषी करार देते हुए एक माह की कैद और 50 हजार रुपये के […]

Continue Reading

मैनपुरी तालाब संरक्षण मामला: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में कई गांवों के तालाब मिले प्रदूषित, अगली सुनवाई 4 जनवरी को

आगरा/नई दिल्ली/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के तालाबों और झीलों के संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली में अहम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता अजय प्रताप सिंह बनाम मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मामले (याचिका संख्या 121/2026) में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सिंचाई विभाग ने अपना-अपना पक्ष रखा, जबकि जिलाधिकारी मैनपुरी की ओर से जवाब देने […]

Continue Reading

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच के सख्त निर्देश

आगरा/प्रयागराज। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत की दुखद घटना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए, न्यायालय ने प्रदेश में संचालित स्लीपर बसों की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी निगरानी को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत […]

Continue Reading

आगरा कचहरी लाठीचार्ज: 25 साल बाद भी मालवीय आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर अधिवक्ताओं में रोष, यूनाइटेड बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

आगरा। 26 सितंबर 2001 को आगरा दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना के 25 वर्ष पूरे होने पर अधिवक्ता समाज ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। इस घटना की जांच के लिए गठित जस्टिस गिरवर मालवीय आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न किए जाने से आक्रोशित यूनाइटेड […]

Continue Reading

साक्ष्य के अभाव में दहेज हत्या के आरोपी पति सहित सात बरी, बचाव पक्ष ने साबित किया झूठा मुकदमा

आगरा। दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने के एक गंभीर मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-5) माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पर्याप्त सुबूत पेश न कर पाने पर पति और सास-ससुर सहित सात आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। बचाव पक्ष ने अदालत में यह तर्क रखा कि मृतका […]

Continue Reading

आगरा दीवानी परिसर लाठीचार्ज के 25 वर्ष: मालवीय आयोग की जांच रिपोर्ट और सरकारी कार्रवाई पर आरटीआई से उठे सवाल

आगरा दीवानी न्यायालय परिसर में 26 सितंबर 2001 को अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के 25 वर्ष पूरे होने पर, घटना की जांच के लिए गठित जस्टिस गिरधर मालवीय आयोग की रिपोर्ट को लेकर नए सिरे से जवाबदेही मांगी गई है। अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत […]

Continue Reading

झूठी शिकायत और संपत्ति का दबाव बना आधार, अदालत ने 19 वर्ष पुराने विवाह को किया विच्छेद

आगरा। संपत्ति के लिए दबाव बनाने, परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने और झूठी पुलिस शिकायत दर्ज कराने के एक मामले में अदालत ने 19 साल पुराने विवाह को विच्छेद करने का आदेश दिया है। पति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मानसिक उत्पीड़न को आधार मानते हुए यह फैसला सुनाया। विशेष बात […]

Continue Reading

पुलिस की मनमानी पर अदालत सख्त: अग्रिम विवेचना की अनदेखी पर पुलिस आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश

आगरा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 8 (एसीजेएम-8) माननीय कन्हैया जी की अदालत ने थाना एत्माद्दौला पुलिस की मनमानी और न्यायिक आदेशों की अवहेलना पर कड़ा रुख अपनाया है। वादिया के प्रार्थना पत्र पर अदालत द्वारा दो बार अग्रिम विवेचना के आदेश दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा एक ही आरोप पत्र बार-बार पेश करने पर […]

Continue Reading

थार सवार बदमाशों द्वारा लूट का मामला: पुलिस से विवाद के चलते झूठा फंसाने की दलील पर आरोपी को जमानत

आगरा। थार सवार बदमाशों द्वारा यात्री से की गई लूट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) माननीय विकास गोयल की अदालत ने एक आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत करते हुए उसकी रिहाई के आदेश दिए हैं। बचाव पक्ष ने न्यायालय के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया था कि पुलिस से पूर्व […]

Continue Reading

उपभोक्ता आयोग प्रथम के प्रयासों से हुआ समझौता, मोशन एकेडमी ने छात्रा के परिजनों को लौटाए 44,000/- रुपये

आगरा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग- प्रथम, आगरा ने कोचिंग फीस वापसी से जुड़े एक मामले का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कर दिया है। इस मामले के अनुसार परिवादिनी ललिता भिन्दिया ने अपने नाबालिग पुत्र सिद्धार्थ धावल की मेडिकल नीट प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए मोशन एकेडमी (ताज नगरी शाखा, आगरा) में […]

Continue Reading