इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिकरू कांड में तत्कालीन चौकी इंचार्ज समेत दो आरोपियों को मिली सशर्त जमानत

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए तत्कालीन चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ केके शर्मा और शिवम दुबे उर्फ दलाल को सशर्त जमानत दे दी है। जुलाई 2020 में हुए इस जघन्य हत्याकांड के मामले में ये दोनों आरोपी पिछले छह वर्षों से अधिक समय से […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बालिग को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का संवैधानिक अधिकार

आगरा/प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरधार्मिक विवाह के एक मामले में महत्वपूर्ण विधिक व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी बालिग व्यक्ति को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने और अपनी इच्छा से जीवन जीने का पूर्ण संवैधानिक अधिकार है। न्यायालय ने टिप्पणी की है कि किसी बालिग के इस व्यक्तिगत निर्णय में माता-पिता […]

Continue Reading

कुल्हाड़ी से गर्दन काट हत्या के आरोप में पांच बरी, अदालत ने कहा संदेह सबूत का स्थान नहीं ले सकता

आगरा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे 19) माननीय लोकेश कुमार की अदालत ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की गई हत्या के एक चर्चित मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने साक्ष्य के अभाव और अभियोजन पक्ष द्वारा संदेह को ठोस प्रमाण में न बदल पाने के कारण एक ही परिवार के पांच आरोपियों को […]

Continue Reading

चेक बाउंस प्रकरण में 14.50 लाख रुपये अदा करने पर अदालत ने अभियुक्ता को किया दोषमुक्त

आगरा। अतिरिक्त न्यायालय संख्या 2 के पीठासीन अधिकारी ने चेक बाउंस (अनादरण) के एक मामले में सुनवाई करते हुए सुलह-समझौते के आधार पर अभियुक्ता को बरी कर दिया है। वादी को 14 लाख 50 हजार रुपये की बकाया धनराशि चुकाए जाने के बाद न्यायालय ने यह आदेश पारित किया। मामले के विवरण के अनुसार, न्यू […]

Continue Reading

आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का अहम फैसला: कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के कारण बीमा दावा खारिज करना सेवा में कमी

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम, आगरा ने वाहन चोरी के एक मामले में बीमा कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने में हुई देरी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण हुई है, तो बीमा कंपनी केवल देरी का हवाला देकर दावा खारिज नहीं कर सकती। […]

Continue Reading

आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का बड़ा फैसला: संक्रमित रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 21 साल बाद मिला न्याय

आगरा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम, आगरा ने चिकित्सा लापरवाही के एक गंभीर और पुराने मामले में पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाते हुए निष्पादन वाद का निस्तारण कर दिया है। 12 सितंबर 2026 को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत ऋणी (विपक्षी) द्वारा 4,10,100/- रुपये (चार लाख दस हजार एक सौ रुपये) की धनराशि […]

Continue Reading

वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना

आगरा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का एक महत्वपूर्ण मामला तय करते हुए उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। मामला उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में तैनात हितेन्द्र सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्मित मोबाइल फोन खरीदा […]

Continue Reading

नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में हुए मजदूर आंदोलन और हिंसा के मामले में जेल में बंद पत्रकार एवं लेखक सत्यम वर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत की गई निरोधात्मक कार्रवाई (प्रिवेंटिव डिटेंशन) पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने इस संबंध में दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका […]

Continue Reading

गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध

आगरा/प्रयागराज। गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मृतक की मां ने मुठभेड़ पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच […]

Continue Reading

विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर

आगरा: विशेष न्यायाधीश (आर्थिक अपराध) माननीय पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने विद्युत चोरी के 18 वर्ष पुराने एक मामले में विद्युत विभाग एवं पुलिस की लापरवाही को रेखांकित करते हुए आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य, जब्ती सामग्री और गवाहों की अनुपस्थिति के चलते कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर निवासी मुकेश पुत्र […]

Continue Reading