आगरा/प्रयागराज।
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है।
मृतक की मां ने मुठभेड़ पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की गुहार लगाई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के माध्यम से दाखिल इस याचिका में पुलिस मुठभेड़ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि घटना की निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके। अदालत द्वारा इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 3 और 4 जून की दरम्यानी रात गाजीपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कमलेश बिंद को मार गिराने का दावा किया था।
पुलिस के अनुसार, कमलेश होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इस एनकाउंटर के तुरंत बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी मुठभेड़ की परिस्थितियों को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े किए थे।
अब मृतक की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश जारी करने की मांग अदालत से की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026





1 thought on “गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध”