मेरठ के चर्चित सांप कांड में फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज।

मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड, जिसे ‘सांप कांड’ के नाम से भी जाना जाता है, में फांसी की सजा पाने वाले दोषियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इस मामले में दोषी ठहराए गए रविता और अमरदीप ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अपील दाखिल कर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

दाखिल याचिका में दोनों दोषियों ने अपनी दोषसिद्धि और मौत की सजा को रद्द करने की गुहार लगाई है।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर सख्त कार्रवाई: आपराधिक अवमानना और एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश

गौरतलब है कि हाल ही में 16 अक्टूबर को मेरठ की सत्र अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में अपना फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था और उन्हें फांसी की सजा मुकर्रर की थी।

निचली अदालत के इसी फैसले के खिलाफ अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो जजों की खंडपीठ (डबल बेंच) जल्द ही इस अपील पर सुनवाई करेगी।

अपराध के अनोखे और क्रूर तरीके को लेकर यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके चलते अब हाईकोर्ट की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

मनीष वर्मा
Follow Me

2 thoughts on “मेरठ के चर्चित सांप कांड में फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *