आगरा जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम का ऐतिहासिक निर्णय, फिक्स डिपॉजिट का भुगतान न करने पर कंपनी को देना होगा हर्जाना

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, प्रथम, आगरा के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने एक महत्वपूर्ण विधिक मामले में फैसला सुनाते हुए सहारायन यूनीवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड के खिलाफ बड़ा आदेश जारी किया है। आयोग ने परिवादिनी को फिक्स डिपॉजिट योजना के तहत परिपक्वता धनराशि मय ब्याज और हर्जाना चुकाने का निर्देश […]

Continue Reading

चरित्र पर शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

आगरा के अपर जिला जज संख्या-6 माननीय हर्षवर्धन की अदालत ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अर्थदंड की राशि में से पच्चीस हजार […]

Continue Reading

खनन व पुलिस पर जानलेवा हमले के नौ वर्ष पुराने मामले में आरोपी को मिली जमानत

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में अवैध खनन और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी मुनीम उर्फ मुनीश की जमानत याचिका जिला जज ने स्वीकार कर ली है। अदालत ने घटना में किसी पुलिसकर्मी को चोट न आने, आरोपी से कोई बरामदगी न होने और उसका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास न […]

Continue Reading

ताजमहल में जलाभिषेक की अनुमति संबंधी वाद पर सुनवाई, प्रतिवादी अधिवक्ता के न आने पर अदालत ने नियत की 12 नवंबर की तिथि

आगरा । ताजमहल (तेजोमहालय) में सावन माह के दौरान जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर दायर वाद पर अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन सप्तम माननीय रजत शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता ने न्यायालय में अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं, किंतु मामले में पक्षकार […]

Continue Reading

कामाख्या माता मंदिर वाद की सुनवाई रोकने को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला, अगली सुनवाई 16 नवंबर को

आगरा सिविल जज सीनियर डिवीजन अष्टम माननीय रवि कुमार की अदालत में कामाख्या माता मंदिर से जुड़े वाद पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय द्वारा उपासना स्थल अधिनियम 1991 के तहत पारित आदेश का हवाला देते हुए वाद की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग […]

Continue Reading

डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक आगरा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने आगामी चुनाव के लिए अपनी नामांकन प्रक्रिया का भव्य शुभारंभ किया। आवास विकास सेक्टर-14 स्थित राज रॉयल गार्डन से पूजा-अर्चना के बाद उनकी नामांकन यात्रा का पहला चरण शुरू हुआ, जिसमें उनके परिवारीजनों, समर्थकों और विभिन्न जिलों के प्रमुख […]

Continue Reading

ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य

आगरा । ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव, नवंबर 2026 में कराए जाने तय किए गए हैं। इन चुनावों को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एल्डर्स कमेटी ने सभी सम्मानित सदस्यों के लिए पुनः सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। सिविल कोर्ट आगरा स्थित बार एसोसिएशन के चेयरमैन (एल्डर्स कमेटी) शिवराज सिंह चाहर […]

Continue Reading

पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर

आगरा । मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के ग्राम अदुकी निवासी गोतम (पुत्र मुकेश कुमार) को अश्लील छेड़छाड़ और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय कुंदन किशोर सिंह की अदालत ने जमानत पर रिहाई के आदेश दे दिए हैं। थाना खंदौली में दर्ज मामले के अनुसार, वादिया की 15 वर्षीया […]

Continue Reading

आई पी एल मैचों में सट्टेबाजी मामले में पांचों आरोपी दोषमुक्त

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में वर्ष 2023 में दर्ज आई,पी,एल मैचों में सट्टेबाजी और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में सीजेएम माननीय शारिब अली की अदालत ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले में संजय जैन उर्फ संजय कालिया, बुकी टोनी सिन्धी उर्फ हरीश कुमार, मनीष मयानी […]

Continue Reading

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा: वृहद शिविर की तैयारियों की समीक्षा और जिला कारागार में बंदियों की रिहाई पर मंथन

आगरा में आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय पंकज कुमार-I की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिला अधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, डिप्टी सीएमओ और अन्य […]

Continue Reading