हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) माननीय प्रदीप कुमार की अदालत ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में दर्ज मामले में जेल भेजे गए आरोपी गौरव सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी की रिहाई के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खेरागढ़ में आरोपी गौरव सिंह (पुत्र राम निवास, निवासी पुरानी तहसील, खेरागढ़, जिला आगरा) के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Also Read – रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, अदालत ने तीन सगे भाइयों को किया दोषमुक्त

इस मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने सख्ती दिखाते हुए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश पारित किए थे।

वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से एडीजे 10 की अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Also Read – आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम का बड़ा फैसला: निखिल होम्स को 12.31 लाख रुपये मय ब्याज लौटाने का आदेश

जेल जाने के बाद आरोपी की ओर से अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह धाकरे ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों और मामले की परिस्थितियों पर विचार करते हुए आरोपी गौरव सिंह की जमानत स्वीकृत कर उसे जेल से रिहा करने के आदेश दिए।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *