महिला उद्यमी से 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में यूरेका फोर्ब्स कर्मी की अग्रिम जमानत खारिज

आगरा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) माननीय शिव कुमार की अदालत ने एक महिला उद्यमी से 18 लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आरोपी यूरेका फोर्ब्स कर्मी संजय सावरे की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी है। अदालत ने यह आदेश सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदर्श चौधरी की […]

Continue Reading

हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर

आगरा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) माननीय प्रदीप कुमार की अदालत ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में दर्ज मामले में जेल भेजे गए आरोपी गौरव सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी की रिहाई के आदेश जारी किए […]

Continue Reading

रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, अदालत ने तीन सगे भाइयों को किया दोषमुक्त

आगरा। रिश्वत देने से मना करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रची गई झूठी कहानी और हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसे तीन सगे भाइयों को अदालत से बड़ा न्याय मिला है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) माननीय प्रदीप कुमार की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और पुलिस की कहानी में पाई गई भारी […]

Continue Reading

आगरा कोर्ट का फैसला: सबूतों के अभाव में 19 साल पुराने वाहन चोरी व फर्जीवाड़े के मामले में दो आरोपी बरी

आगरा, 3 नवंबर। ताजनगरी आगरा की एक अदालत ने 19 साल पुराने वाहन चोरी और फर्जीवाड़े के एक मामले में पुलिस जांच की कमियों को उजागर करते हुए दो आरोपियों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (न्यायालय संख्या-04) माननीय प्रगति सिंह की अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन […]

Continue Reading

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी, पीड़िता ने अदालत में स्वेच्छा से जाने की बात कही

आगरा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय सोनिका चौधरी की अदालत ने एक युवती के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी राजू उर्फ इंदल, निवासी भदास, जिला खगड़िया (बिहार) को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दिया है। मुकदमे के विचारण के दौरान पीड़िता और उसके माता-पिता द्वारा अभियोजन के कथनों […]

Continue Reading

15 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में लखनऊ निवासी आरोपी को अदालत ने किया तलब

आगरा। पंद्रह लाख रुपये के दो चेक बाउंस (डिशऑनर) होने के मामले में अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपी अनुराग वर्मा को तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या 7) माननीय अनुज कुमार सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और वादी के अधिवक्ता के तर्कों के आधार पर आरोपी को अदालत में पेश […]

Continue Reading

सोती हुई 12 वर्षीय बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दोषी को शेष प्राकृत जीवन काल के लिए आजीवन कारावास

आगरा। घर में सो रही 12 वर्षीय अबोध बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय सोनिका चौधरी की अदालत ने आरोपी ओमवीर, निवासी खेरागढ़ को पॉक्सो, दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न के अपराध में दोषी करार देते हुए शेष प्राकृत जीवन […]

Continue Reading

भैंस चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी की मंजूर, रिहाई के आदेश

आगरा। भैंस चोरी के एक मामले में अपर जिला जज कोर्ट संख्या 7 माननीय सुरजन सिंह की अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उसे रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी सोनू पुत्र इशाक उर्फ निसार, निवासी नई आबादी, थाना रकाबगंज, जिला आगरा का रहने वाला है। सदर बाजार थाने में […]

Continue Reading

जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपी दोषमुक्त, गवाही से पलटने पर वादी के दो पुत्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश

आगरा। जानलेवा हमले और अन्य गंभीर धाराओं के मामले में अदालत ने ठोस साक्ष्य के अभाव में चार आरोपियों को दोषमुक्त करते हुए बरी करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अदालत में गवाही से मुकरने पर न्यायालय ने वादी के दोनों घायल पुत्रों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई चलाने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला अपर […]

Continue Reading

चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने के आरोपियों की जमानत अर्जी जिला जज ने की खारिज

आगरा। लोकसभा चुनाव की रंजिश के चलते फरसा और तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को कोई राहत नहीं दी। जिला जज की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हरी राम एवं राजकुमार उर्फ खिल्ला की जमानत अर्जी खारिज करने के आदेश दिए हैं। आरोपीगण ग्राम […]

Continue Reading