महिला उद्यमी से 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में यूरेका फोर्ब्स कर्मी की अग्रिम जमानत खारिज

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) माननीय शिव कुमार की अदालत ने एक महिला उद्यमी से 18 लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आरोपी यूरेका फोर्ब्स कर्मी संजय सावरे की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।

अदालत ने यह आदेश सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदर्श चौधरी की दलीलों और मामले की गंभीरता को देखते हुए पारित किया।

यह मामला थाना न्यू आगरा में वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वादिया नीलिमा चौहान विगत छह वर्षों से पीवी सर्विसेज के नाम से यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड की फ्रेंचाइजी का संचालन कर रही थीं।

उनकी फर्म कंपनी की वाटर प्यूरीफायर मशीनों की सर्विस का कार्य करती थी। आरोप है कि कंपनी की तरफ से निरीक्षण के लिए आने वाले ग्रुप लीडर ललित कत्याल ने एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत वादिया के कंप्यूटर में फर्जी नामों की फीडिंग कर दी थी।

Also Read – हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इसी पूर्व नियोजित साजिश के तहत 16 जून 2018 को ललित कत्याल ने मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी संजय सावरे और अवधेश श्रीवास्तव को निरीक्षण के लिए भेजा।

इन आरोपियों ने कंप्यूटर में दर्ज उसी फर्जी फीडिंग का हवाला देकर वादिया को डराया-धमकाया। आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए 18 लाख 64 हजार रुपये की ठगी की और फर्म के जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गए।

Also Read – आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम का बड़ा फैसला: निखिल होम्स को 12.31 लाख रुपये मय ब्याज लौटाने का आदेश

इस प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जा चुका है।

गिरफ्तारी की आशंका के चलते आरोपी संजय सावरे द्वारा अदालत में अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसे एडीजे 1 की अदालत ने सुनवाई के पश्चात नामंजूर कर दिया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *