आगरा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा रविवार, 1 नवम्बर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित गेट संख्या 1 पर वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन एवं कमजोर वर्गों, दिव्यांगजनों, बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना रहा।

शिविर में चिन्हित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक तथा आवास की चाबियां प्रदान की गईं। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पंजीकरण कराया गया।


आयोजन में अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी माननीय अमरजीत व माननीय सुरजन सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय पंकज कुमार ,सीजेएम माननीय शारिब अली, स्पेशल न्यायाधीश माननीय महेश नौटियाल, उपभोक्ता आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, केनरा बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ऋषि केस बैनर्जी, जिला विकास अधिकारी भावना यादव, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता वर्मा, दोनों कारागारों के अधीक्षक तथा न्यायालय के कर्मचारी और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर का संचालन न्यायिक अधिकारी माननीय अंबर राणा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार प्रथम ने शिविर में पहुंचे सभी लाभार्थियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin

- दीवानी न्यायालय के मेगा शिविर में छलकी करुणा, अन्न-जल सेवा बनी मानवता की अनूठी मिसाल - November 1, 2026
- आगरा दीवानी न्यायालय में मेगा विधिक सेवा शिविर संपन्न, प्रमाण पत्र, चेक और आवास की चाबियां पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे - November 1, 2026
- दवाओं के अत्यधिक मूल्य और ट्रेड मार्जिन नियमन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित - October 28, 2026





1 thought on “आगरा दीवानी न्यायालय में मेगा विधिक सेवा शिविर संपन्न, प्रमाण पत्र, चेक और आवास की चाबियां पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे”