बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे

आगरा के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-प्रथम ने एक महत्वपूर्ण विधिक निर्णय में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के खिलाफ दायर 27 लाख रुपये के सात जीवन बीमा दावों को खारिज कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि बीमा […]

Continue Reading

शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश

आगरा । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-11) माननीय राज मंगल सिंह यादव की अदालत ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने के मामले में आरोपित हर्ष शर्मा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। न्यायालय ने बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को 50 हजार रुपये […]

Continue Reading

पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश

आगरा । जिला जज की अदालत ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के आरोपी शिवम बघेल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को रिहा करने के आदेश दिए। आरोपित शिवम बघेल पुत्र रमन बघेल, ग्राम करबना, थाना ताजगंज, जिला आगरा […]

Continue Reading

चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरोपी को किया तलब, 7 सितंबर को पेश होने के आदेश

आगरा । अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-9 (एसीजेएम) माननीय मोहित कुमार प्रसाद की अदालत ने 1 लाख 97 हजार रुपये के चेक बाउंस (चेक अनादरण) के एक मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को तलब किया है। न्यायालय ने आरोपी को आगामी 7 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं। Also Read […]

Continue Reading

अपहरण और दुराचार का आरोपी बरी, पीड़िता ने कहा मर्जी से की थी शादी

आगरा । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे 30) माननीय कुंदन किशोर सिंह की अदालत ने अपहरण, दुराचार, पॉक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न के एक मामले में आरोपित को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। न्यायालय ने यह फैसला पीड़िता द्वारा आरोपी के पक्ष में गवाही देने के बाद सुनाया। आरोपित सेमोल डी […]

Continue Reading

आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम ने किया ई-स्कूटी डीलर और निर्माता पर जुर्माना, वारंटी में बैटरी न बदलने पर दिया कड़ा आदेश

आगरा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-प्रथम, आगरा ने ई-स्कूटी की बैटरी वारंटी अवधि में खराब होने के बावजूद उसे न बदलने को सेवा में कमी माना है। आयोग के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह की पीठ ने ई-स्कूटी डीलर भाग्य ई-व्हीकल्स और निर्माता कंपनी ग्रीन फॉक्स ई-मोबिलिटी को 45 दिन के भीतर […]

Continue Reading

मारपीट कर घातक चोट पहुंचाने के मामले में दोषी को जेल नहीं, छह माह की परिवीक्षा पर रिहा

आगरा। अपर जिला जज (चतुर्थ) माननीय पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। हालांकि, न्यायालय ने दोषी को जेल की सजा से दंडित करने के बजाय उसे छह माह की परिवीक्षा (नेक चाल-चलन) पर रिहा करने के आदेश […]

Continue Reading

हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग वाले मुकदमे में गवाही न देने पर पुलिस उपनिरीक्षक विवेचक का वेतन रोकने का आदेश

आगरा। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) माननीय सोनिका चौधरी की अदालत ने एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए गवाही के लिए उपस्थित न होने पर मामले के विवेचक (उपनिरीक्षक) का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। यह मुकदमा हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में होने के बावजूद विवेचक अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत […]

Continue Reading

27 वर्ष पुराने मादक पदार्थ मामले में पुलिस गवाहों की गैरहाजिरी से आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

आगरा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सप्तम) माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत ने वर्ष 1999 में थाना सदर में दर्ज एनडीपीएस (मादक पदार्थ अधिनियम) के एक मामले में आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जहां लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी गवाह होने के […]

Continue Reading

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 10 वर्ष का कारावास और जुर्माना

आगरा। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) माननीय संगीता कुमारी की अदालत ने एक नाबालिग युवती के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोनों दोषियों को 10 वर्ष के कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोषियों की […]

Continue Reading