चार शातिर चोर पुलिस ने पकड़कर तमंचा, सब्बल, आरी, प्लास आदि किए थे बरामद
आगरा 15 फरवरी ।
चोर गैंग सरगना द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पुलिस की लापरवाही पर स्वीकृत कर एडीजे 12 माननीय महेंद्र कुमार ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना कमलानगर में दर्ज मामले के अनुसार एस.आई.विकास कुमार नें मुखबिर की सूचना पर यमुना पुल के नीचे से 18 दिसम्बर 24 को चार आरोपियों को हिरासत में लिया था । आरोपी शातिर चोर थे। उन्होनें अनेक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से कार, तमंचा, सब्बल, प्ला स, पेचकस आदि बरामद हुये थे।

अदालत ने भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी कोई स्वतंत्र गवाह नही दर्शाने एवं आरोपी के अधिवक्ता प्रदीप राज सिंह के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का सहारा समूह की कंपनियों पर सख्त रुख: निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश - July 1, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026




