आगरा 14 फ़रवरी ।
घर से लाखों की नगदी एवं जेवर चुराने के मामले में आरोपित आशु ठाकुर पुत्र प्रवेश ठाकुर निवासी नगला राम बल थाना ट्रांस यमुना, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजें 12 माननीय महेंद्र कुमार नें स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
थाना एत्माद्दोला में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा सुबोध कुमार पारिवारिक समारोह में शामिल होने मय परिवार दिल्ली गये थे। 13 जनवरी 24 की सुबह अज्ञात चोर घर का ताला तोड़ उनके घर से लाखों की नगदी एवं जेवर चुरा ले गये।
Also Read – अश्लील हरकत, हत्या एवं पॉक्सो एक्ट कें आरोपी को आजीवन कारावास और 50 हज़ार के अर्थदंड की सज़ा

सीसीटीवी में सुबह तीन से चार बजे के मध्य घटना घटित होती रिकार्ड हुई थी । पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपी एवं अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अदालत ने आरोपी कें अधिवक्ता योगेश शुक्ला एवं गुंजन अग्रवाल के तर्क पर आरोपी की सशर्त जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




