प्रशासनिक जज के आगरा आगमन पर पुलिस ने किया था हाउस अरेस्ट
वरुण कुमार गौतम एवं महताब सिंह को किया था हाउस अरेस्ट
विगत शनिवार को अधिवक्ता ने नाराजगी जताते हुए दीवानी परिसर में की थी नारेबाजी
अधिवक्ता के अनुसार प्रशासनिक जज ने उन्हें 21 नवम्बर को बुलाया है हाईकोर्ट
आगरा 20 नवंबर ।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्याय मूर्ति एवं आगरा परिक्षेत्र के प्रशासनिक जज के दो दिवसीय प्रवास पर जनपद न्यायालय आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता महताब सिंह एवं वरुण कुमार गौतम को कतिपय कारणों से हाउस अरेस्ट कर लिया था।
अनावश्यक रूप से हाउस अरेस्ट करने पर अधिवक्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुये मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद सहित अन्य को फैक्स कर घटना की सूचना प्रदान की थी।
Also Read – हत्या प्रयास आरोपी भाईयो को पांच वर्ष कैद और 42 हजार के अर्थ दंड की सजा

जिस पर विगत शनिवार प्रशासनिक जज ने जिला जज के साथ आगरा बार एसोसिएशन पहुंच अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझनें का प्रयास किया था ।
शुक्रवार को अधिवक्ता सरोज यादव ने भी अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ प्रशासनिक जज से भेंट कर समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा था । शनिवार को प्रशासनिक जज के पुनः जनपद न्यायालय आगमन पर अधिवक्ता वरुण कुमार गौतम एवं अन्य अधिवक्ताओ ने उनके समक्ष न्याय प्रशासन की कार्य प्रणाली को लेकर नारे बाजी कर तीव्र अक्रोश व्यक्त किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक जज द्वारा अधिवक्ता वरुण गौतम से संछिप्त वार्तालाप की थी।
Also Read – हत्या प्रयास एवं अन्य आरोप में जमानत स्वीकृत
अधिवक्ता के अनुसार प्रशासनिक जज द्वारा उन्हें 21 नवम्बर को हाईकोर्ट बुलाया हैं । अधिवक्ता वरुण कुमार गौतम ने साथी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि जिस किसी अधिवक्ता की न्याय प्रशासन से शिकायत हैं ।
वह उन्हें अवगत करा दें ताकि प्रशासनिक जज से मुलाकात के दौरान उन्हें समस्यायों से अवगत करा निराकरण का प्रयास किया जा सकें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा सीजेएम कोर्ट में भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर दरोगा पर गिरी गाज, सीजेएम ने थानाध्यक्ष को किया तलब - July 11, 2026
- साक्ष्य के अभाव और पुलिस की दोषपूर्ण विवेचना के चलते एटीएम धोखाधड़ी का आरोपी बरी - July 11, 2026
- संपत्ति के फर्जी दान पत्र मामले में भाई और भतीजे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश - July 11, 2026




