आगरा 15 फरवरी ।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार ने सहारा इंडिया से वादी द्वारा निवेश की गई राशि के अतिरिक्त मानसिक कष्ट एवं वाद व्यय के रूप में 15 हजार रुपये भी दिलाने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा जल सिंह परिहार निवासी सैक्टर दस आवास विकास कॉलोनी सिकन्दरा ने अपने अधिवक्ता नरेश चन्द वर्मा के माध्यम से मुकदमा दायर कर कथन किया कि उसके द्वारा सहारा इंडिया की योजना में 36 हजार रुपये जमा किये। जिसकी परिपक्वता अवधि पर 56,949 रुपयें प्राप्त होनें थे।
Also Read – चोर गैंग सरगना को पुलिस की लापरवाही पर मिली जमानत

परिपक्वता अवधि उपरांत देय धनराशि का भुगतान नही करने पर वादी द्वारा विपक्षी को नोटिस प्रेषित कर अदालत में मुकदमा दायर करने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार ने वादी मुकदमा को सहारा इंडिया से 56,949/- रुपये के अतिरिक्त मानसिक कष्ट एवं वाद व्यय के रूप में 15 हजार रुपये दिलाने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




