इस मामले की अगली सुनवाई अब जुलाई 2025 को
आगरा/प्रयागराज २३ मई ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुनवाई पूरी हुई।
जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच ने इस मामले से संबंधित कुछ वादों में दाखिल अर्जियों पर सुनवाई की और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई 2025 को होगी।
Also Read – कंगना रनौत के मामले में रिवीजन याचिका पर सुनवाई 2 जून को
इलाहाबाद हाईकोर्ट अयोध्या विवाद की तर्ज पर इस केस से जुड़ी डेढ़ दर्जन याचिकाओं की एक साथ सुनवाई कर रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद की ढाई एकड़ जमीन भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान, यानि गर्भगृह है। याचिका में इसे विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग की गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद एक वैध धार्मिक स्थल है।
यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है और इसकी सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




