आगरा/प्रयागराज २३ मई ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी
दिवाकर नाथ त्रिपाठी द्वारा दाखिल क्रिमिनल रिवीजन याचिका में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर पेट्रोल पंप लेने और चुनाव में झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाया गया है।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अब इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने का इंतजार है, जिस पर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




