अन्न-जल सेवा मानवीय नहीं, एक महामानव कार्य है : न्यायाधीश सर्वेश कुमार

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
दीवानी अन्न-जल सेवा का एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प दिवस’ का हुआ भव्य आयोजन
अतिथियों ने की निस्वार्थ सेवा की सराहना

आगरा।

दीवानी अन्न-जल सेवा के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विमल काम्प्लेक्स, दीवानी गेट नंबर चार के सामने ‘दीवानी अन्न-जल सेवा संकल्प दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अन्न और जल की सेवा केवल एक मानवीय कार्य नहीं है, बल्कि यह एक महामानव कार्य है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी उच्च पद या क्षेत्र में क्यों न हो, उसे अंततः समाज के बीच ही लौटना पड़ता है।

उसके द्वारा किए गए निस्वार्थ सेवा कार्य ही उसकी वास्तविक पहचान सिद्ध करते हैं। उन्होंने पिछले एक वर्ष से लगातार दीवानी के सामने भूखे को भोजन और प्यासे को जल उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ता विवेक कुमार जैन के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंद्रहवीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट नरेंद्र कुमार सिंह (आईपीएस) उपस्थित रहे।

उन्होंने अदालत परिसर की जमीनी वास्तविकता को रेखांकित करते हुए कहा कि न्याय की आस में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से लोग सुबह केवल चाय या हल्का नाश्ता करके घर से निकलते हैं। कानूनी प्रक्रियाओं में अक्सर शाम हो जाती है और भूख लगने पर वे फास्ट फूड, समोसा या तला-भुना बाजारू खाना खाने को मजबूर होते हैं।

ऐसे में यदि उन्हें नाममात्र के शुल्क पर शुद्ध और सात्विक भोजन प्राप्त हो रहा है, तो इससे बड़ी कोई जनसेवा नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी साझा किया कि सोशल मीडिया पर दीवानी अन्न-जल सेवा के कार्यों को देखकर उनके भीतर भी एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सर्वेश कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत जैन, विक्रम शुक्ला, शरद चौहान, वीरेन अग्रवाल और ओम मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

अतिथियों का भव्य स्वागत और सम्मान:

समारोह में अतिथियों का शॉल, इलायची माला और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया:

* मुख्य अतिथि माननीय सर्वेश कुमार जी का स्वागत एडवोकेट विवेक कुमार जैन, विवेक खंडेलवाल, सुमित जैन और सचिन जैन द्वारा किया गया।

* अति विशिष्ट अतिथि कमांडेंट नरेंद्र कुमार सिंह का स्वागत वीरेन अग्रवाल, विवेक खंडेलवाल और ध्रुव जैन द्वारा किया गया।

* विशिष्ट अतिथि और हम सामाजिक संगठन के संस्थापक विक्रम शुक्ला जी का स्वागत एडवोकेट योगेन्द्र वार्ष्णेय, एडवोकेट बलवीर सिंह और पवित्रा अग्रवाल द्वारा किया गया।

* विशिष्ट अतिथि व ओसवाल बुक्स के सीईओ प्रशांत जैन जी का स्वागत सीए अनिल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री, एडवोकेट योगेन्द्र वार्ष्णेय और एडवोकेट नरेश कुमार द्वारा किया गया।

* विशिष्ट अतिथि व पूर्व उप सभापति नगर निगम आगरा शरद चौहान जी का स्वागत ध्रुव जैन, अजय कौशल, एडवोकेट नरेश कुमार और एडवोकेट बृजेश त्यागी द्वारा किया गया।

* विशिष्ट अतिथि व प्रसादम के सचिव ओम मित्तल जी का स्वागत डॉ पार्थसारथी शर्मा, अतुल जैन, अजय कौशल और एडवोकेट अखिलेश यादव द्वारा किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में आए विश्व विख्यात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ पार्थसारथी शर्मा, अरविंदो सोसाइटी की महासचिव पवित्रा अग्रवाल और समाज सेवी लता दौलतानी का भी शॉल और इलायची माला पहनाकर सम्मान किया गया।

सेवादारों का सम्मान और अन्य विचार:

कार्यक्रम के दौरान हम संस्था के संस्थापक विक्रम शुक्ला, ओसवाल बुक्स के सीईओ प्रशांत जैन, पार्षद शरद चौहान और प्रसादम के सचिव ओम मित्तल ने भी समाज सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का बेहद सफल और प्रभावी संचालन अधिवक्ता विवेक कुमार जैन ने किया।

इस दौरान सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना सेवा कार्य से निरंतर जुड़े रहे कर्मठ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

भोजन तैयार करने और उनके वितरण में सहयोग करने वाले कर्मचारियों बनवारी, राजेश और सोनिया को मंच पर मुख्य अतिथि द्वारा पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश माननीय सर्वेश कुमार जी और कमांडेंट आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा इन कर्मचारियों को नकद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

गणमान्य उपस्थितियाँ

इस पुनीत अवसर पर समाज के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें अधिवक्ता बलवीर सिंह, योगेंद्र वार्ष्णेय, नरेश कुमार, अखिलेश यादव, बृजेश त्यागी, अभिषेक सिंह, हेमंत, सौरभ यादव, सीए अनिल कुमार, विवेक खंडेलवाल, डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा, पंडित प्रमोद गौतम, ध्रुव जैन, लता दौलतानी, पवित्रा अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री, सचिन शुभ शर्मा, एसएसएफ प्रभारी मुकेश यादव, दीवानी चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित, नज़ारत कर्मी अभिषेक, अतुल जैन, सुमित जैन, सचिन जैन, प्रतापेंद्र और जय कुमार सहित कई गणमान्य अधिवक्ता और प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

सेवा का प्रेरणा स्रोत:

गौरतलब है कि यह प्रकल्प परम पूज्य गुरुदेव बहुश्रुत जय मुनि जी एवं गुरु हनुमंत आदीश मुनि जी के मंगल आशीर्वाद तथा श्रीमती सुदेश कुमारी जैन जी की पावन प्रेरणा से, स्वर्गीय श्री प्रीतम चंद जैन जी की स्मृति में शुरू किया गया था।

प्रसादम, ओसवाल बुक्स एवं नवकार फाउंडेशन के अमूल्य आर्थिक व नैतिक सहयोग से सिंचित यह सेवा कार्य आज समाज के लिए एक महायज्ञ का रूप ले चुका है।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अन्न सेवा में लगभग चार सौ जरूरतमंदों ने अन्न सेवा का लाभ लिया ।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *