इस मामले की अगली सुनवाई अब जुलाई 2025 को
आगरा/प्रयागराज २३ मई ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुनवाई पूरी हुई।
जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच ने इस मामले से संबंधित कुछ वादों में दाखिल अर्जियों पर सुनवाई की और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई 2025 को होगी।
Also Read – कंगना रनौत के मामले में रिवीजन याचिका पर सुनवाई 2 जून को
इलाहाबाद हाईकोर्ट अयोध्या विवाद की तर्ज पर इस केस से जुड़ी डेढ़ दर्जन याचिकाओं की एक साथ सुनवाई कर रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद की ढाई एकड़ जमीन भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान, यानि गर्भगृह है। याचिका में इसे विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग की गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद एक वैध धार्मिक स्थल है।
यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है और इसकी सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मेरठ के चर्चित सांप कांड में फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल - November 3, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर सख्त कार्रवाई: आपराधिक अवमानना और एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश - November 3, 2026
- मेरठ चर्चित ‘नीला ड्रम कांड’: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में कैपिटल अपील स्वीकार, 30 नवंबर को होगी सुनवाई - October 28, 2026




