श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई, अगली तारीख 12 दिसंबर तय

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा /प्रयागराज ।

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।

जस्टिस अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष यह सुनवाई लगभग डेढ़ घंटे तक चली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाईकोर्ट इस विवाद से जुड़ी हिन्दू पक्ष की 18 याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई कर रहा है।

Also Read – सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ‘ह्यूमैन ट्रैफिकिंग’ मामले में संपूर्ण कार्यवाही रद्द

सुनवाई के बाद, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट लगातार इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है ताकि इस बहुप्रतीक्षित मामले में जल्द से जल्द कोई निष्कर्ष निकाला जा सके।

यह मामला मथुरा की सिविल कोर्ट में चल रहे विवादों को हाईकोर्ट में चुनौती देने से संबंधित है, जिसमें हिन्दू पक्ष जन्मस्थान पर मालिकाना हक और ईदगाह को हटाने की मांग कर रहा है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *