तत्कालीन थानाध्यक्ष जगदीशपुरा ने दर्ज कराया था मुकदमा
आगरा 13 नवंबर ।
गैंगस्टर एक्ट में आरोपित भूरा उर्फ राजू उर्फ विक्रम पुत्र नन्हू मल निवासी आनन्द नगर खतैना, थाना शाहगंज जिला आगरा को दोषी पाते हुये विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव ने दस वर्ष कैद एवं 5 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है ।
Also Read – आगरा के थानाध्यक्ष ताजगंज के विरुद्ध कोर्ट ने किया नोटिस जारी

थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष जगदीशपुरा दीप चन्द कर्दम नें 21 जून 2007 को आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि आरोपी ने एक राय हो एक संगठित गिरोह बना अनैतिक रूप से अवैध धन अर्जित कर जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर रखा हैं ।
Also Read – अपहरण, दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव ने एडीजीसी सतेंद्र पाल सिंह के तर्क पर आरोपी को दोषी पाते हुये दस वर्ष कैद एवं 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




