आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद के दौरान चाचा पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश दिए हैं।
थाना फतेहाबाद में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वादी मुकदमा हरी ओम ने आरोप लगाया था कि 3 नवंबर 2024 को उसके बड़े भाई विनोद और उसके परिजनों द्वारा विवादित भूमि पर जुताई की जा रही थी।
Also Read – दुराचार और अवैध धर्म परिवर्तन के आरोपी की जमानत स्वीकृत

वादी द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष के पवन कुमार और अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से प्रहार कर वादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव करने आई वादी की पत्नी और पुत्री को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।
मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी पवन कुमार के अधिवक्ता दिनेश सिंह धाकरे ने अदालत के समक्ष अपने तर्क रखे।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया और उसकी रिहाई के निर्देश दिए।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का बड़ा फैसला: गोदरेज प्रॉपर्टीज को 90 दिन में फ्लैट का कब्जा देने का आदेश - September 4, 2026
- आगरा तेजाब कांड में बड़ा फैसला, 13 महीने बाद निर्दोष साबित हुआ जेल में बंद युवक, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- घटना के 21 वर्ष बाद चोरी का आरोपी बरी, पुलिस ने 2004 की चोरी में पेश किया 2006 का माल - September 4, 2026





2 thoughts on “चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत”