अदालत में उपस्थित हो स्पष्टीकरण देने के आदेश
थानाध्यक्ष ने अदालत के आदेश का नहीं किया था अनुपालन
आगरा 13 नवंबर ।
अदालत द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नही करने पर एसीजेएम 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद ने थानाध्यक्ष ताजगंज के विरुद्ध नोटिस जारी कर 25 नवम्बर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिये हैं ।
Also Read – अपहरण, दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी

मामले के अनुसार एसीजेएम 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद की अदालत में मोहम्मद फैजान बनाम साजिद खान में धारा 138 एन.आई.एक्ट, थाना नाई की मंडी का मुकदमा लंबित हैं।
आरोपी साजिद खान के हाजिर नहीँ होने पर अदालत ने उसके विरुद्ध प्रतिकूल आदेश पारित कर थानाध्यक्ष ताजगंज को उसकें विरुद्ध कार्यवाही के आदेश दिये थे।
Also Read – तीन शादी कर धोखाधड़ी एवं मारपीट आरोपी की जमानत स्वीकृत
थानाध्यक्ष द्वारा अदालत के आदेश का अनुपालन नहीँ करने पर एसीजेएम 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद ने वादी के अधिवक्ता चौधरी समीर के तर्क पर थानाध्यक्ष ताजगंज कें विरुद्ध नोटिस जारी कर उन्हें 25 नवम्बर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा के उपभोक्ता आयोग प्रथम का बड़ा फैसला: कैरी बैग के लिए छह रुपये की धनराशि वसूलना पड़ा भारी - August 14, 2026
- दुराचार के दो आरोपियों को दस-दस वर्ष के कारावास और पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा - August 14, 2026
- कॉलेज स्वामी के यहाँ करोड़ों की चोरी करने की आरोपिता की जमानत खारिज - August 14, 2026




