राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पद 50 हैं तथा वर्तमान में न्यायालय में कर रहे है 32 न्यायाधीश कार्य
आगरा /नई दिल्ली 27 जनवरी ।
केंद्र सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
इस आशय की अधिसूचना विधि एवं न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।
चन्द्र शेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर तथा चन्द्र प्रकाश श्रीमाली को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है ।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 दिसंबर, 2024 को इस सबकों उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए उनके नामों की सिफारिश की थी।
राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 50 है तथा वर्तमान में यह 32 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा है।
नवीनतम नियुक्तियों के साथ, न्यायालय में अब 35 न्यायाधीश होंगे तथा 15 पद रिक्त रहेंगे।
Attachment – Rajasthan_High_Court_Judges_Appointment
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- सांसद कंगना रनौत के खिलाफ ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में रिवीजन याचिका निरस्त, अदालत ने कहा- परिवादी को विधिक अधिकार नहीं - November 3, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग आगरा का अहम फैसला: कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस को 5.75 लाख रुपये का क्लेम मय ब्याज चुकाने का आदेश - November 3, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम का सख्त आदेश: सहारा समूह की कंपनियों को ब्याज समेत लौटानी होगी निवेशक की रकम - November 3, 2026




