इस नियुक्ति के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 79
आगरा /नई दिल्ली 27 जनवरी।
केंद्र सरकार ने अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 23 जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा गया है,
“भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति प्रवीण कुमार गिरि को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करते हैं, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।”

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 दिसंबर, 2024 को श्री गिरि के नाम की संस्तुति की थी।
इस नियुक्ति के साथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 79 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 160 है।
Attachment – Allahabad_High_Court
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




