आगरा/प्रयागराज 2 जुलाई 2025।
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के बिजली बिल बकाए से जुड़े मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला 1 करोड़ 91 लाख रुपये के जुर्माने से संबंधित है जो बिजली विभाग ने सांसद पर लगाया है।
गौरतलब है कि 4 जून 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद बर्क को अंतरिम राहत देते हुए 15 मई 2025 के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें बिजली बिल बकाए को लेकर कार्रवाई की गई थी।
इस मामले में आज की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह तय करेगी कि सांसद को इस बड़े बकाए से स्थायी राहत मिलेगी या उन्हें जुर्माना चुकाना होगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- मेरठ के चर्चित सांप कांड में फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल - November 3, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर सख्त कार्रवाई: आपराधिक अवमानना और एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश - November 3, 2026
- मेरठ चर्चित ‘नीला ड्रम कांड’: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में कैपिटल अपील स्वीकार, 30 नवंबर को होगी सुनवाई - October 28, 2026




