आगरा में आगामी शनिवार सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली, पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-I और सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों ने इस विधिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अपनी रणनीतियों पर चर्चा की।
जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित या प्री-लिटिगेशन विवादों को आपसी समझौते के आधार पर हल कराने के लिए इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा उपभोक्ता आयोग ने बीमा क्लेम खारिज करने पर इफको टोकियो पर लगाया हर्जाना, ब्याज सहित भुगतान का आदेश - October 24, 2026
- साक्ष्य के अभाव में चेक बाउंस के आरोप से महाराष्ट्र का व्यापारी दोषमुक्त - October 24, 2026
- भैंस चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी की मंजूर, रिहाई के आदेश - October 22, 2026





1 thought on “आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न”