आगरा 23 सितंबर।
विद्युत अधिनियम के तहत आरोपित किसान शंकर सिंह निवासी फतेहाबाद जिला आगरा द्वारा शमन शुल्क एवं राजस्व निर्धारण विद्युत विभाग में जमा करा देने पर विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट माननीय दिनेश तिवारी ने किसान का मुकदमा निस्तारित कर उसे राहत प्रदान की।

मामले के अनुसार फतेहाबाद निवासी किसान शंकर सिंह के विरुद्ध विद्युत विभाग ने थाना फतेहाबाद में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया था।
Also Read – आगरा की जिला उपभोक्ता अदालत ने दिया बैटरी बदलने या उसकी कीमत 46 हजार रुपये दिलाने का आदेश
किसान द्वारा अपने अधिवक्ता प्रदीप राठौर के माध्यम से विद्युत विभाग में शमन शुल्क एवं राजस्व निर्धारण के रूप में बीस हजार रुपये जमा करा मय रसीद अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर अदालत ने किसान के मुकदमे का निस्तारण कर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




