सपा विधायक जाहिद बेग के घर नाबालिग की आत्महत्या मामले में सुनवाई आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज २७ मई

उत्तर प्रदेश भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर में एक नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या से जुड़े मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

जस्टिस संजय कुमार सिंह की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

विधायक जाहिद बेग की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। इसके साथ ही, उनकी पत्नी सीमा बेगम की अग्रिम जमानत याचिका और बेटे जईम बेग उर्फ सैफी की जमानत याचिका पर भी अदालत विचार करेगी।

Also Read – आगरा परिवार अदालत ने किया पति को पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5,500/- रुपये देने का आदेश

यह मामला 14 सितंबर 2024 को भदोही जनपद के भदोही थाने में दर्ज किया गया था। विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ नाबालिग किशोरी से मजदूरी कराने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

वर्तमान में, सपा विधायक जाहिद बेग प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं, जबकि उनके बेटे सैफी वाराणसी जेल में हैं। उनकी पत्नी सीमा बेगम की तलाश अभी भी जारी है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin &  Channel Bulletin
मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *