आगरा के अधिवक्ता करेंगे शुक्रवार को प्रदर्शन, जिला जज को दिया जाएगा ज्ञापन
आगरा ८ मई ।
ग्रेटर आगरा बार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया एवं राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की संयुक्त सूचना अनुसार पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा 26 लोगों की निर्मम हत्या करने के विरोध में देश की सेना द्वारा लगातार पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने पर देश के मस्तिष्क को गर्व से ऊंचा करने पर अधिवक्ता शुक्रवार दिनांक 9 मई 2025 को दोपहर 1:00 बजे दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की मूर्ति के समक्ष “सेना के सम्मान में अधिवक्ता मैदान में” कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान के विरुद्ध एवं सेना के समर्थन में तिरंगे लेकर प्रदर्शन करेंगे।
Also Read – रेलवे मजिस्ट्रेट आगरा ने 109 मामलों में दोषी पाए गए लोगों पर 9500 रु का जुर्माना किया अधिरोपित
इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिवक्ताओं की ओर से जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक को सौप जाएगा।
सभी बार एसोसिएशनों एवं सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




