बताया कि याची का पूरा भुगतान कर दिया गया है, संबंधित क्लर्क को कारण बताओ नोटिस दी गई है
आगरा/ प्रयागराज 20 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए डायरेक्टर उ.प्र. स्थानीय निकाय लखनऊ ने अपने स्टाफ की लापरवाही से याची की ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण आदि के भुगतान में हुई देरी से कोर्ट को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और बताया कि संबंधित बाबू को कारण बताओ नोटिस दी गई है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कमिश्नर/सचिव उ.प्र.राजस्व परिषद लखनऊ को दिए निर्देश
डायरेक्टर ने बताया कि याची के बकाये का पूरा भुगतान कर दिया गया है। अब कुछ बाकी नहीं है। याची के 2003 की नियमावली के तहत नियमितीकरण मामले में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का समय मांगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने परमानंद किशोर की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा अधिशासी अभियंता बतायें कुंभ मेले के लिए ली गई जमीन का मुआवजा देंगे या नहीं ?
याचिका पर अधिवक्ता राम कुमार सिन्हा ने बहस की। कोर्ट ने डायरेक्टर की हाजिरी माफी की अर्जी स्वीकार करते हुए याचिका निस्तारित कर दी।
याची ने सेवा नियमितीकरण सहित ग्रेच्युटी आदि का भुगतान करने की मांग की कोर्ट से की थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामले में याचिका खारिज, कमिश्नर कोर्ट से मिल चुका है स्टे - July 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बालिगों की मर्जी से हुई शादी में पुलिस का दखल गैरकानूनी, एफआईआर रद्द - July 29, 2026
- जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 29 जुलाई को होगी सुनवाई - July 28, 2026




