आगरा 19 नवंबर ।
धोखाधड़ी एवं साइबर ठगी के मामले मे सात माह से जिला कारागार में निरुद्ध आरोपी नमन जैन पुत्र नीरज जैन निवासी बंजारन नकुड़, सहारनपुर की जमानत स्वीकृत कर हाईकोर्ट ने रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – 11 वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी किशोर अपचारी बरी

थाना साइबर क्राइम में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा पलविंदर सिंह नें थाने पर तहरीर दें आरोप लगाया कि 7 अप्रेल 24 को उसके वाट्सअप पर ऑन लाइन जॉब के लिये डिसर्टिव एडवरटाइजिंग कंपनी का मैसेज आया ।
उन्होनें वादी को ट्रेनिग टास्क दिये जिन्हें पूरा करने पर कंपनी ने वादी को 160 रुपयें का पेमेंट किया और टास्क के नाम पर फंसा आरोपियों ने वादी से 9,86,933/- रुपयें एवं उसकी पत्नी से 50 हजार रुपयों की ठगी कर ली ।
Also Read – चैक डिसऑनर आरोप में हाथरस का जूता व्यवसायी तलब
आरोपी की जमानत 21 सितम्बर 24 को जिला जज द्वारा खारिज करने पर आरोपी की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
आरोपी की तरफ से पैरवी अधिवक्ता शिव शंकर मुदगल द्वारा की गई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मारपीट कर घातक चोट पहुंचाने के मामले में दोषी को जेल नहीं, छह माह की परिवीक्षा पर रिहा - July 28, 2026
- हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग वाले मुकदमे में गवाही न देने पर पुलिस उपनिरीक्षक विवेचक का वेतन रोकने का आदेश - July 28, 2026
- 27 वर्ष पुराने मादक पदार्थ मामले में पुलिस गवाहों की गैरहाजिरी से आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी - July 28, 2026




