आगरा:
उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति विशेष अभियान — पाँचवाँ चरण 2025” के तहत आज पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम कार्यालय संयुक्त निदेशक अभियोजन, आगरा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।
अपर निदेशक अभियोजन दिलीप कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त निदेशक अभियोजन राजेश कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Also Read – कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह मामले में आज होगी बहस

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं, जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, महिला समर्पित हेल्पलाइन 181, और अन्य टोल फ्री नंबरों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
अतिथियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक मज़बूत भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कई व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर सहायक अभियोजन अधिकारी श्रीमती ऋचा मिश्रा, अमित यादव, अम्बुज त्रिपाठी और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी घनश्याम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से समझाते हुए छात्राओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




