आगरा / प्रयागराज 14 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मिर्जापुर की सदर तहसील के चेकसारी गांव की आराजी 303 से विपक्षियों का अतिक्रमण हटाने की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।
याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 30 सितंबर नियत की है ।
Also Read - बीएसए व लेखाधिकारी बतायें बिना लिखित आदेश क्यों रोका अध्यापक का वेतन: इलाहाबाद हाई कोर्टयह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने आनंद कुमार की जनहित याचिका पर दिया है।
याचिका पर अधिवक्ता डी.डी. गुप्ता ने बहस की। इनका कहना है कि विपक्षियों ने गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाय।याची का प्रत्यावेदन तय करने का निर्देश दिया जाय।
सरकारी वकील ने कहा कि विपक्षियों को 1975 में जमीन का पट्टा दिया गया है। उनका कब्जा अवैध नही है।प्लाट उन्हें आवंटित है।
याची अधिवक्ता ने यह कहते हुए आपत्ति की कि दो विपक्षी सरकारी कर्मचारी हैं।जिन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने इस तर्क से सहमति जताई और राज्य सरकार व विपक्षी से जवाब मांगा है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली - July 14, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: थाने में अंधेरा होना हैरान करने वाला, एसपी देवरिया से मांगा हलफनामा - July 10, 2026
- ताजमहल-तेजो महालय विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और एएसआई से मांगा जवाब - July 6, 2026




