आगरा।
थाना शाहगंज क्षेत्र में एक प्लॉट की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत होने के मामले में अदालत ने आरोपी प्लॉट मालिक को राहत देने से इंकार कर दिया है।
जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्लॉट मालिक विजय सिंह की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
अभियोजन पक्ष और दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 13 जून 2026 की है। वादी मुकदमा संजय ने आरोप लगाया था कि देवरेठा, थाना शाहगंज निवासी आरोपी विजय सिंह (पुत्र मोती लाल) अपने प्लॉट पर ट्रक से चंबल मंगाकर जेसीबी की मदद से उसे ऊपर फिंकवा रहा था। इसी दौरान चंबल के दबाव से प्लॉट की भारी दीवार अचानक ढह गई।
Also Read – फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी: उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को 33.50 लाख रुपये मय ब्याज लौटाने का दिया आदेश

वादी संजय अपने परिवार के साथ आरोपी की इसी दीवार के सहारे त्रिपाल लगाकर रहता था। दीवार गिरने के कारण वादी की पत्नी श्रीमती गीता मलबे के नीचे दब गईं और उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि घटना के तीन दिन बाद जब मलबे से बदबू आनी शुरू हुई, तब जाकर वादी की पत्नी का शव वहां से बरामद किया जा सका।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज पुलिस ने आरोपी प्लॉट मालिक विजय सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद से आरोपी 18 जून से जिला कारागार में निरुद्ध है।
अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान, शासकीय अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता ने अभियोजन पक्ष की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने घटना की प्रकृति, लापरवाही और शव के तीन दिन बाद बरामद होने के तथ्यों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।
जिला जज ने शासकीय अधिवक्ता के तर्कों को सुनने और अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विजय सिंह का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करने का आदेश पारित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




