आगरा 07 अप्रैल ।
दस वर्षीय बालक से अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में आरोपित कार चालक सुशील यादव पुत्र भीम शंकर यादव निवासी ग्राम अगरोली थाना हल्दी जिला बलिया को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय दिनेश कुमार चौरसिया ने दस वर्ष कैद एवं 12 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है ।
थाना ताजगंज में दर्ज मामले कें अनुसार वादी मुकदमा के छोटे भाई लखनऊ में वैज्ञानिक थे।वह 5 मई 2015 को स्विफ्ट्स डिजायर कार ड्राइवर सुशील कुमार के साथ बीमार मां को देखने आगरा आये थे।
Also Read – ज्यूडिशियल वारियर्स रेड ने ज्यूडिशियल वारियर्स येलो को दो विकेट से हराया
आरोपी कार के साथ रात में घर पर ही रुका। आरोपी 6 मई 201 5 की सुबह 11 बजे दस वर्षीय पीड़ित को चॉकलेट दिलाने के बहाने से कार में बैठा पंचवटी पार्श्वनाथ के मैदान की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी पीड़ित को कार में घर के पास छोड़ भाग गया।
अभियोजन की तरफ से एडीजीसी सतेंद्र प्रताप गौतम ने वादी मुकदमा, पीड़ित, डॉक्टर सहित 8 गवाह अदालत में पेश किये।
अदालत नें पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं एडीजीसी के तर्क पर आरोपी को दस वर्ष कैद एवं 12 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




