आगरा 16 सितंबर ।
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या की बढ़ती घटनाओं, न्यायिक प्रक्रिया में सहायक अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे आपराधिक हमलों के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

अभी हाल में ही कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की अपहरण उपरांत हत्या कर शव नहर में फेंकनें, आगरा में महिला अधिवक्ता शालनी राजपूत की हत्या के विरोध स्वरूप दीवानी परिसर में युवा महिला अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते, नारे बाजी करते हुये एक मार्च निकाला।
Also Read - आगरा कोर्ट ने ताजमहल/तेजोमहालय में जलाभिषेक की मांग वाले मामले में यूनियन ऑफ़ इंडिया को पक्षकार बनाने के दिए आदेशसभी ने एक स्वर से सरकार से शीघ्र अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
इसके साथ ही जनपद न्यायालय में महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें मूल भूत सुविधाएँ प्रदान करने की न्याय प्रशासन से मांग की।
इस मार्च के दौरान लक्ष्मी लवानियां, मंजू द्विवेदी, ऋचा राजपूत, अर्चना ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




