आगरा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, कल 14 मार्च 2026 को जनपद आगरा में विशाल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस अदालत का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।
इन विभागों की लगेगी हेल्प डेस्क:
लोक अदालत में आम जनता की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों की विशेष डेस्क लगाई जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
* जनपद की समस्त बैंक एवं फाइनेंस कंपनियां।
* विद्युत विभाग।
Also Read – आगरा: जानलेवा हमले के दोषी को 4 वर्ष का कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

* मोबाइल कंपनियां।
* चिकित्सा हेल्प डेस्क।
पुराने चालान भुगतने का सुनहरा मौका:
जिन व्यक्तियों के वाहनों के चालान न्यायालय में लंबित हैं, वे कल उपस्थित होकर उनका निस्तारण करा सकते हैं।
सचिव (पूर्णकालिक) माननीय विनीता सिंह-1 ने बताया कि वर्षों के आधार पर अलग-अलग न्यायालयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
वर्ष 2022 के चालान: विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम
वर्ष 2023 के चालान: विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय
वर्ष 2024 के चालान: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (न्यायालय संख्या-12)
वर्ष 2025 के चालान: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (न्यायालय संख्या-13)
Also Read – आगरा में 10 किलो चांदी हड़पने वाले कारीगर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
6.50 लाख से अधिक मामले चिन्हित:
माननीय विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक) के अनुसार, इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रशासन और न्यायालयों द्वारा अब तक 6,50,000 (साढ़े छह लाख) से भी अधिक वादों को निस्तारण के लिए चिन्हित किया गया है।
इतनी बड़ी संख्या में मामलों के निपटारे से वादकारियों को समय और धन की बचत होगी।
अपील: वादकारी संबंधित न्यायालय में जाकर अपने लंबित मामलों और चालानों का कल ही निस्तारण कराएं और लोक अदालत के लाभों का लाभ उठाएं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin




