अवैध धर्मांतरण और अपहरण के आरोपी मौलाना की जमानत याचिका जिला जज ने की खारिज

आगरा । थाना सदर क्षेत्र से जुड़े दो बहनों के अपहरण और अवैध धर्मांतरण के चर्चित मामले में आरोपी हसन मोहम्मद की जमानत अर्जी जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है। आरोपी राजस्थान के डींग जिले के पहाड़ी गंगोरा का रहने वाला है और पेशे से किसान होने […]

Continue Reading

आगरा में दहेज प्रताड़ना और गर्भपात मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

आगरा के जिला और सत्र न्यायालय में एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने दहेज प्रताड़ना और गर्भपात से जुड़े एक गंभीर मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला थाना न्यू आगरा में दर्ज प्राथमिकी संख्या 200/2026 और जमानत प्रार्थनापत्र […]

Continue Reading

ब्लू व्हेल वाटर पार्क में बच्चे की मौत का मामला: बिना लाइसेंस और सुरक्षा उपायों के संचालन पर अदालत सख्त, संचालक की जमानत खारिज

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ‘ब्लू व्हेल वाटर पार्क’ में 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने वाटर पार्क संचालक केशव सिंह लोधी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता और सुरक्षा मानकों की […]

Continue Reading

चेक बाउंस मामले में आदेश का अनुपालन न करने पर अपीलार्थी की जमानत निरस्त, गैर-जमानती वारंट जारी

आगरा । अदालत द्वारा पारित आदेश का पालन न करना एक अपीलार्थी को भारी पड़ गया है। चेक बाउंस (अनादर) के मामले में अर्थदंड की 20 प्रतिशत राशि जमा करने के आदेश का अनुपालन न करने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-13) माननीय महेश चंद वर्मा की अदालत ने आरोपी मलखान सिंह की जमानत […]

Continue Reading

आगरा में प्लॉट की दीवार ढहने से महिला की मौत के मामले में प्लॉट मालिक की जमानत अर्जी निरस्त

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में एक प्लॉट की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत होने के मामले में अदालत ने आरोपी प्लॉट मालिक को राहत देने से इंकार कर दिया है। जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्लॉट मालिक विजय […]

Continue Reading

आगरा में युवती की निर्मम हत्या कर धड़ यमुना में फेंकने वाले आरोपी की जमानत खारिज

आगरा। जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने एक युवती की निर्मम हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग करने के सनसनीखेज मामले में आरोपी की जमानत याचिका को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया है। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए यह अहम फैसला सुनाया। […]

Continue Reading

चांदी व्यवसायी से 1.12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में आरोपी की जमानत निरस्त

आगरा । न्यायालय ने एक चांदी व्यवसायी से एक करोड़ बारह लाख पैंसठ हजार (1,12,65,000/-) रुपये की भारी-भरकम साइबर ठगी के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने यह आदेश पारित किया। फेसबुक के जरिए बिछाया गया था जाल: […]

Continue Reading

गबन और धोखाधड़ी के मामले में गोल्ड वैलुअर की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त

आगरा। नकली और कम गुणवत्ता वाले सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन स्वीकृत करने और वित्तीय कंपनी को 87 लाख 4 हजार रुपये का चूना लगाने के गंभीर मामले में जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने एक गोल्ड वैलुअर को राहत देने से इंकार कर दिया है। […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा खान की जमानत अर्जी की खारिज

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी विधिक खबर आ रही है। अदालत ने बरेली हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह फैसला जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ (सिंगल बेंच) द्वारा सुनाया गया है। […]

Continue Reading

कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, जिला जज का फैसला

आगरा। जनपद की एक अदालत ने रिचर एग्रो कप इंडिया नामक फर्जी कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अमित कुमार शर्मा की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने यह आदेश मामले की गंभीरता और दोनों […]

Continue Reading