अलीगंज के व्यवसायी चैक डिसऑनर आरोपी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी

चेक न्यायालय मुख्य सुर्खियां
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अलीगंज को आदेश

आगरा 07 जनवरी ।

चैक डिसऑनर होने के मामले में आरोपित व्यवसायी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने उसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अलीगंज को आदेश दिये है ।

Also Read – लूट एवं बरामदगी का आरोपी बरी

मामले के अनुसार वादी मुकदमा सचिन कुमार ने अशोक कुमार पुत्र जय देव गुप्ता अलीगंज, जिला एटा के विरुद्ध अपने अधिवक्ता शुभम पाल सिंह के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था ।

आरोपी द्वारा लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीँ होने पर एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने आरोपी व्यवसायी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अली गंज को आदेश दिये।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *