आगरा 08 अक्टूबर।
दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर चोरी की घटना के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर जिला बार एसोसिएशन ने रोष जताया है।
एसोसिएशन ने पुलिस कमिशनर को ज्ञापन देते हुए 24 घंटे में अधिवक्ताओं की एफआईआर दर्ज नहीं होने और चोरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
24 सितंबर की रात्रि में दीवानी परिसर में कई अधिवक्ताओं के चैम्बरों में पंखे, कूलर, फाइल आदि की चोरी हो गई थी।
Also Read – चैक डिसऑनर आरोपी रवि जैन स्वामी विकास बुक एजेंसी अदालत में तलब

Also Read – सरकारी भूमि पर कब्जा एवं अन्य आरोप में जमानत स्वीकृत
कुछ अधिवक्ताओं के तख्त और मेज भी टूटे हुए थे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की गई।
पुलिस कमिशनर को ज्ञापन देने के बाद एक रिपोर्ट दर्ज की गई जबकि कई अधिवक्ताओं के यहां हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और सीसीटीवी फुटेज में इन्द्राज चोरों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




