आगरा:
पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में एडीजे-5 माननीय मृदुल दुबे की कोर्ट ने आरोपित पति जावेद सिद्दीकी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर ₹50,000/- का अर्थदंड भी लगाया है।
राजपुर चुंगी, थाना सदर निवासी जावेद सिद्दीकी पुत्र साबिर सिद्दीकी के खिलाफ यह मामला थाना सदर में दर्ज किया गया था। मुकदमा वादी फरमान पुत्र रमजानी (निवासी नगला बरी चौराहा, फ़िरोज़ाबाद) ने आरोप लगाया था कि उनकी बहन का निकाह आरोपी जावेद सिद्दीकी से हुआ था।
Also Read – गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोपी सूरज उर्फ खोकी दंडित, जुर्म कबूलने पर कोर्ट ने दिखाई नरमी

विवाद के बाद, आरोपी पति ने 25 सितंबर 2018 को उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
शुरुआत में, वादी की तहरीर पर आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी नाज़मीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस जाँच में नाज़मीन की संलिप्तता गलत पाई गई और विवेचना में उसका नाम हटा दिया गया। पुलिस ने केवल आरोपी पति जावेद सिद्दीकी के खिलाफ ही अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।
एडीजे-5 माननीय मृदुल दुबे ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) प्रवीण कुमार पाराशर के तर्कों को सुनने के बाद, आरोपी पति जावेद सिद्दीकी को यह कठोर सज़ा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




