आगरा:
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े एक मामले में गुरुवार को स्पेशल जज (एमपी/एमएलए) माननीय लोकेश कुमार की कोर्ट में बहस नहीं हो सकी।
कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए कोर्ट से बहस के लिए अगली तारीख दिए जाने का आग्रह किया।
स्थानीय अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि अधिवक्ता अनुसूया चौधरी वायरल बुखार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी तबियत ठीक नहीं है और वह बहस के लिए उपस्थित होने में असमर्थ हैं।
Also Read – पत्नी की गला दबाकर हत्या के आरोपी पति जावेद सिद्दीकी को आजीवन कारावास की सज़ा, 50 हज़ार का जुर्माना भी

वादी (शिकायतकर्ता) के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस आग्रह पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
वादी पक्ष की सहमति के बाद, कोर्ट ने मामले में बहस के लिए अगली तारीख 31 अक्टूबर 2025 नियत कर दी है।
कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, अब दोनों पक्षों को 31 अक्टूबर को बहस के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin




