आगरा:
गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में एडीजे-7 माननीय पवन कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी सूरज उर्फ खोकी को 4 वर्ष 10 माह की कैद और ₹5,000/- के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी द्वारा अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति करने पर अदालत ने सहानुभूति दिखाते हुए यह सज़ा सुनाई।
कालिंदी विहार, थाना एत्माद्दोला निवासी सूरज उर्फ खोकी पुत्र तेजा सिंह के विरुद्ध यह मामला थाना शाहगंज में तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार, सूरज उर्फ खोकी और उसके साथी एक गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट, नकबजनी (सेंधमारी) और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे, जिससे वे अवैध तरीके से धन अर्जित करते थे।
यह मुकदमा थानाध्यक्ष की तहरीर पर 7 जनवरी 2021 को दर्ज किया गया था।
सुनवाई के दौरान, आरोपी सूरज उर्फ खोकी ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। आरोपी के इस रुख को देखते हुए, एडीजे-7 माननीय पवन कुमार श्रीवास्तव ने सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाया और उसे जेल में बिताई गई अवधि, जो कि 4 वर्ष 10 माह थी, की कैद और ₹5,000/- के अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) प्रवीण कुमार पाराशर ने की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा उपभोक्ता आयोग ने बीमा क्लेम खारिज करने पर इफको टोकियो पर लगाया हर्जाना, ब्याज सहित भुगतान का आदेश - October 24, 2026
- साक्ष्य के अभाव में चेक बाउंस के आरोप से महाराष्ट्र का व्यापारी दोषमुक्त - October 24, 2026
- भैंस चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी की मंजूर, रिहाई के आदेश - October 22, 2026




