वादी फुरकान नें वर्ष 2023 में चार के विरुद्ध दर्ज कराया था मुकदमा
दोनों पक्षों ने अहम को तिलांजलि दें एक दूसरे को गले लगा कटुता मिटाई
आगरा 18 मार्च ।
वादी एवं आरोपियों कें मध्य मुकदमें बाजी को लेकर इतनी कटुता बढ़ गई कि वह एक दूसरें की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करतें थे। अधिवक्ताओं की पहल पर मुकदमें मे राजीनामा कर वादी एवं आरोपी गले में हाथ डाल साथ साथ घरों के लिये रवाना हुये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा फुरकान निवासी मंटोला ने वर्ष 2023 में अनस उर्फ मो.फजल, मो.नजीर उर्फ दानिश, मो.फैज उर्फ अरमान एवं नईमुद्दीन निवासीगण मंटोला के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कराया था।
Also Read – खंदौली के बालाजी होटल पर बल्बा, घातक चोटें पहुंचाने के सात आरोपियों की जमानत स्वीकृत

दोनों पक्षों के मध्य इतनी कटुता बढ़ गई थीं कि वह एक दूसरे की शक्ल से भी नफरत करने लगे। अधिवक्ता प्रदीप राठौर एवं अन्य ने दोनों पक्षों से अलग अलग बात कर उनके मध्य समझौते की नींव रख वादी मुकदमा फुरकान से एसीजेएम 3 माननीय विवेक विक्रम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कराया कि वह आगे मुकदमा नहीँ चलाना चाहता।
अदालत ने वादी के प्रार्थना पत्र दोनों पक्ष राजी तो क्या करेगा काजी की तर्ज पर मुकदमें की कार्यवाही समाप्त कर सभी आरोपियों को दोषमुक्त करने के आदेश दिये। जिस पर वादी एवं आरोपी एक दूसरे के गले मे हाथ डाल अपने अपने घरों को रवाना हुये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




