महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
आगरा 17 मार्च ।
अवकाश प्राप्त विधवा महिला से 16 लाख रुपये वसूलने के बाद भी पांच वर्ष में प्लॉट का बैनामा नहीँ करने पर उन्होने पुलिस आयुक्त से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार की।
मामले के अनुसार अवकाश प्राप्त विधवा महिला (श्रीमती लक्ष्मी देवीं निवासनी गोविंद वाटिका, अलबतिया रोड, थाना शाहगंज जिला आगरा ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर गुहार लगाई की उन्होने वर्ष 2020 में विपक्षी (राहुल कुमार उर्फ राहुल कपूर पुत्र रोशन लाल निवासी न्यू लॉयर्स कॉलोनी, थाना न्यू आगरा) से न्यू लॉयर्स कॉलोनी मौजा नगला पदी स्थित 100 वर्ग गज के प्लॉट खरीदने हेतु 30 लाख में सौदा तय कर एग्रीमेंट करा 15 लाख रुपये दियें थे। शेष राशि बैनामे के दौरान देना तय हुआ था।
Also Read – आर्टिफिशियल ज्वैलरी के व्यापार के नाम पर महिला को चूना लगाने वाला अदालत में तलब

बैनामे के लिये निरन्तर कहने पर विपक्षी द्वारा बहाना लगाया कि उक्त जायदाद हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में बंधक है। एक लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट उन्हें देना पड़ेगा तब ही बैनामा हो पायेंगा। 5 फरवरी 2021 को प्रार्थनी ने एक लाख का डिमांड ड्राफ्ट भी विपक्षी को सौंप दिया।उसके बाद भी विपक्षी द्वारा बैनामा नहीँ किया।
प्रार्थिनी ने अपने अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार शैवाल के माध्यम से 10 मार्च 25 को नोटिस भी प्रेषित किया। अब प्रार्थिनी ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




