आगरा 18 मार्च ।
लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस और मथुरा में पुलिस द्वारा वकील के साथ मानवीयता एवं मारपीट की घटना में संलिप्त पुलिस वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है ।
पुलिस वालों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और जेल भेज जाए। यह कहना है एडवोकेट सरोज यादव का।
Also Read – अदालत में चल रही लड़ाई मित्रता में बदली, गिले शिकवे दूर हुए दूर, साथ साथ गए घर

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिवक्ताओं के साथ वैमनस्यता पूर्ण व्यवहार मानने लगी है जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वकीलों के साथ अपमानजनक व्यवहार मानवीय अधिकारों का गम्भीर हनन है।
इस पर न्यायपालिका को संज्ञान लेकर दोषी पुलिस वालों को दंडित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सख्त आवश्यकता है।
एडवोकेट सरोज यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि चौबीस घंटों के भीतर लखनऊ और मथुरा के दोषी पुलिस वालों को गिरफ़्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो अधिवक्ताओं को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




