आगरा:
ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए उस्मान नामक आरोपी को अपर जिला जज-15 माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने अग्रिम जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद, उसकी रिहाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
क्या है मामला ?
यह मामला रकाबगंज थाने में मिक्की ओबराय ने दर्ज कराया था, जो विजय बाइक पॉइंट के मालिक हैं।
मिक्की ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान से पिछले दो सालों से लगातार ऑटो पार्ट्स चोरी हो रहे थे।

10 जून 2025 को उन्होंने अपनी दुकान में काम करने वाले नीरज को पार्ट्स चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
नीरज ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह और उस्मान मिलकर चोरी करते थे और चुराए गए पार्ट्स को दूसरे दुकानदारों को बेचते थे।
अदालत का फैसला:
आरोपी उस्मान के वकील राजेश यादव, ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद, अपर जिला जज-15 माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने उस्मान की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin




