आगरा / प्रयागराज 24 सितंबर।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिग की हत्या के आरोपी की ज़मानत प्रार्थनापत्र को खारिज कर दी है । इसके साथ न्यायालय ने सेशन कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह मुक़दमे की सुनवाई कानूनी प्रावधानों के तहत शीघ्रता से पूरा करे।
Also Read – उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के काम की खबर
यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने मनु राजभर की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
मामले के अनुसार वादी का 13 वर्षीय बेटा 19 जून 2024 को समोसा खाने गया था। इसके बाद वह गायब हो गया। तीन दिन बाद उसका शव कान्ही पुलिया में मिला था।

पता चला कि मृतक आखिरी बार मनु के साथ देखा गया था। मामले में मां पिंकी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। मनु राजभर को पुलिस ने जेल भेज दिया। निचली अदालत ने उसकी जमानत खारिज कर दी।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज 24 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाइयां
कोर्ट ने कहा याची घटना का मुख्य आरोपी है। उसकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े आदि बरामद हुए है। अपराध गंभीर है।
पूरी सम्भावना है कि याची ने ही अपराध किया है। आरोपित की तरफ से शशि रंजन कनौजिया ने बहस की। वादी मुकदमा की तरफ से अमित राय ने जमानत का विरोध किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- प्रयागराज दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश - June 13, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता जागृति शुक्ला मौत मामले में दिए न्यायिक जांच के आदेश, डॉक्टरों और वकीलों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश - June 13, 2026
- बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की पोषणीयता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए दिया चार सप्ताह का समय - June 13, 2026




