दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर दोषमुक्त करार

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
गवाही से मुकरे मृतका के माता-पिता और भाई, कहा- गुस्सैल व जिद्दी स्वभाव के कारण स्वयं की थी आत्महत्या

आगरा।

अपर जिला जज (एडीजे-5) माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास श्रीमती विमला देवी और ससुर भूरी सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दिया है।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मुकदमा समेत मृतका के मायके पक्ष के प्रमुख गवाह अपने पूर्व बयानों से मुकर गए और घटना के लिए मृतका के स्वभाव को ही जिम्मेदार ठहराया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, थाना एत्माददौला में दर्ज कराए गए मामले में वादी हरीश चंद ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुत्री श्रीमती विनेश का विवाह आठ दिसंबर 2020 को इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया (थाना ट्रांस यमुना, आगरा) निवासी भूरी सिंह के पुत्र पूरण सिंह के साथ किया था।

वादी का आरोप था कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए विनेश का उत्पीड़न करते थे।

Also Read – गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

तहरीर के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2021 को विनेश ने फोन कर परिजनों को बताया कि ससुरालजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और वे उसकी हत्या भी कर सकते हैं।

इतना कहते ही फोन कट गया। अनहोनी की आशंका पर जब वादी पुत्री की ससुराल पहुंचे, तो वहां विनेश का शव पड़ा मिला और ससुरालजन फरार थे।

वादी की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, विवेचना उपरांत पुलिस ने केवल सास श्रीमती विमला देवी और ससुर भूरी सिंह के विरुद्ध ही अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया।

Also Read – विशेष लोक अदालत में होगा लंबित यातायात चालानों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेटों की बैठक में बनी रणनीति

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में वादी एवं मृतका के पिता हरीश चंद, मां श्रीमती शीला देवी और भाई गुलशन की गवाही हुई।

सुनवाई के दौरान तीनों ही गवाह अपने पूर्व कथनों से मुकर गए। उन्होंने घटना के लिए श्रीमती विनेश को ही दोषी बताते हुए बयान दिया कि वह गुस्सैल एवं जिद्दी स्वभाव की थी तथा उसने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

अदालत ने साक्ष्य के अभाव और आरोपियों के अधिवक्ता विमल बघेल व पवन बघेल के तर्कों पर सहमति जताते हुए सास और ससुर को दोषमुक्त कर दिया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर दोषमुक्त करार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *