कार पलटने के बाद पकड़े गए चालक ने लिया था फरार आरोपी का नाम, जांच में हुई थी गोमांस की पुष्टि
आगरा।
अपर जिला जज (एडीजे-1) माननीय शिव कुमार की अदालत ने गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में आरोपी छोटे पुत्र इंतजार (निवासी तालाब ऊपर पहाड़, कस्बा फतेहपुर सीकरी, आगरा) का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
अदालत ने यह आदेश सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदर्श चौधरी के तर्कों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए पारित किया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी आदित्य फौजदार ने पांच सितंबर 2025 को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि एक कार में गोमांस ले जाए जाने की सूचना पर उन्होंने उक्त कार का पीछा किया।
उस कार के आगे दो अन्य कारें भी चल रही थीं। निरंतर पीछा किए जाने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
Also Read – विशेष लोक अदालत में होगा लंबित यातायात चालानों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेटों की बैठक में बनी रणनीति

दुर्घटना के बाद मौके से कार चालक तालिब पुत्र जमालुद्दीन (निवासी तेहरा गेट, फतेहपुर सीकरी) को पकड़ लिया गया, जबकि कार में सवार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए चालक तालिब ने फरार साथियों में छोटे सहित चार आरोपियों के नाम बताए थे। इसके अतिरिक्त, कार से बरामद मांस की जांच कराए जाने पर उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई।
मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी छोटे की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था।
सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदर्श चौधरी ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध करते हुए तर्क प्रस्तुत किए, जिस पर अदालत ने आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करने का आदेश दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- दहेज हत्या में दोषी पीएसी कर्मी को 10 वर्ष का कारावास, 20 हजार रुपये अर्थदंड - November 24, 2026
- चेक डिसऑनर के मामले में कंपनी डायरेक्टर को दो वर्ष का कारावास, 8.94 लाख अर्थदंड - November 24, 2026
- दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर दोषमुक्त करार - November 24, 2026





1 thought on “गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज”